हाथरस: रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में घायल शख्स मिला, रेलवे सुरक्षा बल ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
जनपद हाथरस के दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट के पुरा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में घायल हालत में मिले एक शख्स को सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल शख्स को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।