दरभंगा: बाजार समिति शिवधारा में मतदान समाप्ति के पश्चात पोल्ड ईवीएम/वीवी पैट का वर्ज़गृह में होगा संग्रहण, जारी किया गया निर्देश
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने बताया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 13 मई 2024 को निर्धारित है। उन्होंने कहा कि मतदान पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 06 बजे तक होगा। मतदान अवधि समाप्ति 6:00 बजे अपराह्न तक यदि मतदाता पंक्ति में लग जाते हैं तो उनका मतदान होगा।