जलेसर: टूंडला एटा मार्ग पर गांव विशनपुर के समीप पैदल खेत से लौट रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Jalesar, Etah | May 2, 2026 एटा थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव विसनपुर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एटा-टूंडला मार्ग पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक की पहचान गांव वसुंधरा निवासी सुखबीर पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। सुखबीर शुक्रवार देर रात अपने खेतों से वापस घर लौट रहे थे।