विधायक हंसराज मीना ने सैंगरपुरा सहित क्षेत्र के गांवो में आयोजित शादी विवाह समारोह में शिरकत की है। विधायक के निजी सहायक अभिषेक शुक्ला ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि गांव सैंगरपुरा, सिंधपुरा आदि गांवों में आयोजित शादी विवाहों में विधायक हंसराज मीणा पहुंचे हैं।उन्होंने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया।विधायक हंसराज मीना का लोगों ने साफा माला पहना कर स्वागत किया है।