विदिशा नगर: पानी के लिए फूटा गुस्सा, नपा अध्यक्ष के घर के बाहर हंगामा
विदिशा के वार्ड 33 और 34 में पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा रविवार दोपहर 12 बजे फूट पड़ा। करैयाखेड़ा रोड और आचार्य कॉलोनी के रहवासी पानी की शिकायत लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पहुंचे, लेकिन उनके नहीं मिलने पर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। रहवासियों का आरोप है कि कई दिनों से टैंकर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और जो टैंकर आते हैं वे भी आधे भरे होते हैं।