गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने किरण पब्लिक स्कूल में 50 फलदार पौधे लगाए
पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को 12 बजे लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलीट के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में 50 फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के द्वारा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक पर्यावरण सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।