नोखा: बिकासर में आंधी के दौरान ट्रक में लगी आग, चालक झुलस गया
Nokha, Bikaner | May 30, 2026 शनिवार दोपहर आए तेज रेत के बवंडर और आंधी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए, पेड़ धराशायी हो गए और टीनशेड उड़ गए। वहीं नोखा क्षेत्र के बीकासर गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार आंधी के दौरान झूलते बिजली के तार एक खड़े ट्रक से टकरा गए, जिससे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक का चाल