पन्ना: विकास और प्रकृति का अनूठा संगम: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से महका पन्ना,विधायक ने किया पौधरोपण।
Panna, Panna | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार 5 जून को पन्ना के अटल पार्क और कचरा प्रसंस्करण केंद्र में विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी की एक अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पन्ना को स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।