शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर के तीन गांवों के खेतों में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू
शाहजहाँपुर। जनपद के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग को फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलने से बच गई। सोमवार को फायर सर्विस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ग्राम पलिया दरोबासी, पोसिल और नवादा के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। सूखी फसल होने के कारण