मुरादाबाद: मुरादाबाद कोर्ट ने 7 साल बाद कुकर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही 80 हजार का लगाया जुर्माना
सात साल पुराने किशोर के साथ कुकर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए, उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही मुजरिम पर 80 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। एसएसपी सतपाल द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष कन्विक्शन अभियान के तहत, पुलिस कोर्ट में आए मामलों में कड़ी पैरवी कर रही है।एसएसपी ने सभी बड़े मामलों में समय से गवाह और सबूत पेश करने आदेश दिए है।