पीलीभीत: पूरनपुर पुलिस चौकी के पास जाम की स्थिति में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पीलीभीत। पूरनपुर नगर की पुलिस चौकी के पास रविवार को सड़क पर जाम जैसी स्थिति के बीच बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खुटार थाना क्षेत्र निवासी सुखबीर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पुलिस चौकी के पास पहुंचा, वहां ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से जाम की स्थिति बनी हुई थी।