जनपद के संतरा थाना क्षेत्र के बारोख पुरवा गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने जमकर मारपीट की दबंगों की पिटाई से दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। घायल महिलाओं को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण दोनों महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।