अमरोहा: अमरोहा में गांव बुढनपुर में NH-9 की सर्विस रोड पर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, कैमरे में किया कैद
Amroha, Amroha | Jun 9, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देर रात बुढ़नपुर गांव के पास सर्विस रोड पर तेंदुआ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। श्रमिकों के शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया और पुलिस के पहुंचने से पहले जंगल की ओर भाग निकला