मारवाड़ी युवा मंच चंदवा के स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परम्पराओं से सहेजने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।इस अवसर पर मंच की ओर से गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे तिलकुट गुड़ चूड़ा लड्डू एवं लाई का वितरण किया गया।