दुधि: दुद्धी में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बढ़नीनाला के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान बिडर गांव निवासी 19 बर्षीय विष्णुदेव सागर पुत्र स्व. इंद्रदेव सागर के रूप में हुई है।