उधवा: उत्तर पियारपुर पंचायत में घर की छत पर रखे जलावन में आग लगने से हजारों का नुकसान
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत अंतर्गत गुलामुद्दीन टोला में छत पर रखें जलावन में अचानक आग लग गई। इस घटना में जलावन सहित आवश्यक सामग्री जलकर राख हो गया है। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि इस आगलगी में गुलामुद्दीन शेख एवं मंसूर शेख का हजारों का नुकसान हो गया है।