बलौदा: बलौदा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों का सम्मान किया गया
जांजगीर-चांपा जिले में 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमिकों के सम्मान एवं जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन।