बुलंदशहर: बुलंदशहर में तेज बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी का अनुमान जताया
लगातार बदल रहे मौसम के बीच रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे देहात क्षेत्र में बारिश हुई।