चंदनकियारी: चंदनकियारी में भीषण गर्मी से मिली राहत
चंदनकियारी के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से झेल रहे भीषण गर्मी और उमस से त्रस्त चंदनकियारी वासियों को शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद झमझम बारिश ने बड़ी राहत दी।अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़कों पर ठंडी फुहारों से लोग घरों से बाहर निकल आए और राहत की सांस ली।