बांधवगढ़: ग्राम भरौला में सर्वप्रथम सेवा फाउंडेशन ने शुरू किया सेनेटरी पैड वितरण अभियान, महिलाओं को किया जागरूक
उमरिया जिले के ग्राम भरौला में सर्वप्रथम सेवा फाउंडेशन द्वारा सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान लाभार्थियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और उनके सही उपयोग व स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई।