सोहागपुर: संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने नगर के गांधी चौक से रैली निकालकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
जिला मुख्यालय में स्थित गांधी चौक से संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे लगभग सारड़ा मिनरल्स एनर्जी कोल माईन के विरोध में रैली निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि स्थाई रोजगार बुनियादी सुविधाओं और पर्यावरणीय चिंताओं के समाधान के बिना खदान नहीं संचालित की जाए।