पूरनपुर: पहली बारिश से राहत, इंदिरा नगर सहित कई मुख्य सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
पूरनपुर। मंगलवार तड़के शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन मुख्य सड़क पर जलभराव होने से स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश का पानी सड़क पर भर जाने से राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला इंदिरा नगर पंकज कालोनी सहित कई स्थानों पर पानी भरने से लोग परेशान