मेदिनीनगर (डालटनगंज): सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के पास दो कारों की टक्कर, 6 घायल, एक महिला की मौत
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के समीप मंगलवार शाम दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान रांची के आजाद बस्ती, फूलबगान मोहल्ला निवासी फरहान अख्तर की पत्नी नाहिद प्रवीण के रूप में की गई है। वहीं घायलों में राजू उर्फ फरहान खान (40 वर्ष), इसरत प्रवीण (5