मसौढ़ी: कादिरगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव में ऑटो में आग लगाई गई
मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के कदीरगंज थाना के बसौढ़ी गांव में ऑटो में बदमाशों ने शनिवार के शाम 6 बजे आग लगा दी । इसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद ऑटो मलिक रोहित कुमार घर से बाहर निकला तब तक उसकी पूरी तरह ऑटो जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जूट गई है।