बरेली: मणिनाथ पुलिया पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक हुआ घायल, इलाज जारी
सुभाष नगर थाना क्षेत्र मणिनाथ पुलिया पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने मामले में जानकारी देते हुए बुधवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे बताया कि वह सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहा था ।इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।