ईसागढ़: ईसागढ़ में प्यासी रोड़ से पुलिस ने अवैध हथियार साथ लेकर मिलने पर 35 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को रविवार को दोपहर लगभग दो बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई ईसागढ़ में प्यासी रोड़ पर अवैध हथियार ले कर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से कालीटोर निवासी रतनलाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष को अवैध लोहे का बका लेकर घूमते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।