कहरा: रहमतगंज गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 27, 2024 जलई ओपी थाना के रहमतगंज गांव वार्ड 8 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच हुए बकझक में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक पुरुष और एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम खुशवेदा खातून और मोहम्मद निरुल्ला है जो की जलई ओपी थाना के रहमतगंज गांव वार्ड 8 का रहने वाला बताया जा रहा है।