चकाई के चक्षुडीह गांव के समीप पर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बाइक ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके शव का देवघर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के संबंध में घरबसा गांव निवासी मृतक राजेंद्र पासवान के भाई नरेश पासवान ने बताया कि अपनी बहन के घर गया था वहां से वापस आने के क्रम में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई थी जिसमें उसकी मौत हो गई ।