दरभंगा: दरभंगा के लरवन्ना गांव में दर्दनाक हादसा, सात वर्षीय मासूम की डूबने से मौत
दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के लरवन्ना सोनकी गांव में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितिक कुमार घर से खेलने निकला था, लेकिन जेसीबी से बने पानी भरे गड्ढे में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया। सूचना पर सोनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद परिजन ने शनिवार को दोपहर 1 बजे जानकारी दी।