बीना: नंदन वाटिका में बुजुर्ग माँ ने लगाई फाँसी, दामाद पर प्रताड़ना का आरोप, परिवार में तनाव
Bina, Sagar | Jun 14, 2026 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदन वाटिका में रविवार सुबह करीब 7 बजे जब मकान मालिकिन छत पर पहुँचीं तो उनके होश उड़ गए। लोहे की नसनी पर 67 वर्षीय लक्ष्मी देवी फाँसी के फंदे पर झूल रही थीं।लक्ष्मी देवी पति चेतराम कुशवाहा निवासी गांधी वार्ड जो कुछ समय से अपनी बेटी संध्या और दामाद संजय कुशवाहा के साथ नंदन वाटिका में किराए के इस मकान में रह रही थीं।