कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार की संध्या 4:30PM बजे सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने निरीक्षण किया जिसमें साफ सफाई और स्टाफ में समन्वय की कमी दिखी जिसको देखकर सीएस ने नाराजगी जताई और जल्द व्यवस्थित करने का निर्देश दिया,दो दिन पूर्व ही कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया था जिसमें कमी देख नाराजगी व्यक्त की थी।