क्योटी बादुल्ला गांव में सोना भट्टा के पास शारदा सहायक नहर कट जाने से किसानों की करीब 20 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। नहर कटते ही आसपास के खेतों में पानी भर गया और कुछ ही देर में चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। इससे क्षेत्र के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। नहर का पानी खेतों में घुसने से गेहूं, सरसों, गन्ना, चना, मटर सहित अन्य फसलें जलभराव की चपेट में आ गई।