मथुरा: सिंचाई विभाग की जमीन पर बने मकानों पर मंडराया संकट, प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे, 800 मकानों पर लटकी तलवार
मथुरा में एक बार फिर सिंचाई विभाग का बुलडोजर गरजने को तैयार है, लेकिन इस बार प्रशासन के लिए राह आसान नहीं दिख रही। कृष्णा नगर के संजय नगर, शास्त्री नगर और राधा नगर क्षेत्र में ड्रेनेज की जमीन पर बने करीब 800 अवैध मकानों को हटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां बुलडोजर की कार्रवाई से पहले स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं