कृत्यानंद नगर: प्रखंड क्षेत्र के काझा पंचायत के एक स्कूल में हरे-भरे वृक्ष काटने पर ग्रामीणों का आक्रोश, प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप
के नगर प्रखंड अंतर्गत काझा पंचायत के आदर्श काझा मध्य विद्यालय में विद्यालय परिसर की शोभा बढ़ा रहे अशोक वृक्ष का वहां के प्रधानाचार्य ने मनमानी ढंग से हरे-भरे वृक्ष को कटवा दिया जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसकी सूचना शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया और पंचायत के मुखिया को दिया गया दोनों ने कहा की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी