रावतसर कस्बे के वार्ड नंबर 7 में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से रविवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में रमेश कुमार निवासी रामका ने मामला दर्ज करवाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति वार्ड नंबर 7 रावतसर में दुकान के आगे खड़ा उसका बाइक चोरी करने गया है रावतसर पुलिस ने संबंधी धारा में मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।