सहारनपुर: महेश्वरी खुर्द में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
महेश्वरी खुर्द इलाके में मंगलवार शाम 5:00 बजे एक लकड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से गहमा-गहमी मच गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग ने तेज़ी से फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, क्योंकि अंदर रखी लकड़ी और अन्य सामग्री आग के फैलने में मुख्य कारण बनीं।