आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम ने एक विशेष अभियान चलाया । लालगंज सीओ भूपेश पांडेय के कुशल पर्यवेक्षण में बरदह थाना पर क्षेत्र के लिस्टेड कुल 93 हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई । भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करने तथा वर्तमान में अपना आचरण सही रखने की नसीहत दी ।