बदायूं: मनकापुर कोर गांव के पास साढू के घर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 13, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के पलिया गूजर गांव के रहने वाले रामू पुत्र प्रेमपाल बाइक द्वारा मनकापुर गांव में अपने साढू के घर जा रहे थे। तभी थाना मूसाझाग क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास मनकापुर कौर व महरौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रामू को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामू को इलाज को ले जाते समय मौत हो गई।