बरेली सिविल अस्पताल में अब तक 462 सफल डायलिसिस किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के प्रयासों से मार्च माह में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट से मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं रही। वहीं बुधवार को अस्पताल में स्वचलित लिफ्ट का सफल परीक्षण किया गया, जिससे मरीजों को मंजिलों के बीच आवागमन में सुविधा होगी।