श्योपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को शाम 04 बजे सावंरिया सेठ मंदिर प्रांगण में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का शॉल-श्रीफल व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।