डंडई: पांच महीने से मानदेय नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे ऊर्जा मित्र ।
Dandai, Garhwa | Jun 8, 2026 डंडई प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने पांच माह से बकाया मजदूरी भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में सभी ऊर्जा मित्रों ने सोमवार दोपहर एसपीएम कंपनी को लिखित आवेदन देकर जल्द भुगतान की मांग की है। ऊर्जा मित्रों का कहना है कि नियमित मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के भरण-पोषण,