पचरुखी: चांदपुर से प्रतिष्ठात्मक श्री मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
प्रतिष्ठात्मक श्री मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर शुक्रवार की सुबह नौ बजे चांदपुर गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा चांदपुर स्थित महायज्ञ स्थल विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। जो गमहरिया, गोपालपुर मोड़, मुख्य सड़क होते हुए मोहम्मदपुर मोड़ होते हुए मखनूपुर गांव स्थित जलाशय पर पहुंची।