मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा में रविवार दिन के दो बजे चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा राजद के शासन काल में बिहार में तीस हजार अपहरण हुआ था। महा जंगल राज से नितीश कुमार ने बिहार को बाहर लाने का काम किया है।