अनूपपुर: वर्षा पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, नर्मदा सभागार में कलेक्टर ने बाढ़ व आपदा से निपटने के दिए निर्देश
आगामी मानसून को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर राहत एवं बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बांध, पुल-पुलिया और रपटा क्षेत्रों का निरीक्षण कराने, जलभराव वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।