हरदा: सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा" – किसान नेता मोहन सांई का आरोप, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर उठाए सवाल।
Harda, Harda | Jul 1, 2026 जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर किसान नेता मोहन सांई ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार ने 1 जुलाई से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन अभी तक कई केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं हुई है।