सागर नगर: सागर में बदला मौसम: 24 घंटे में रात का पारा 3.8 डिग्री गिरा, बूंदाबांदी से फसलों की चिंता
वेदर सिस्टम सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटों में रात का तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीना और खुरई सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। फसल कटाई के बीच बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है।