सिसवन: सिसवन में सांप काटने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोग बेहोश
Siswan, Siwan | Sep 14, 2025 सिसवन थाना क्षेत्र के चटया व चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में सांप के काटने से दो लोगों अचेत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के उमेश तिवारी की पुत्री रागिनी कुमारी व सिसवन थाना क्षेत्र के चटया निवासी विश्वनाथ यादव का पुत्र राजेंद्र यादव को सांप ने डस लिया।