बिहटा: दोघरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों हथियार के बल पर ऑटो चालक से लूटे हजारो रुपए
Bihta, Patna | Feb 10, 2024 बिहटा के दोघरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशो ने हथियार के बल पर एक ऑटो चालक से हजारो रुपए लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में ऑटो चालक ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। ऑटो चालक मूसेपुर गांव का रहने वाला रामदेव राम बताया जा रहा है।