मांझी: मोहर्रम को लेकर मांझी थाने परिसर में शांति समिति की हुई बैठक , सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
Manjhi, Saran | Jun 21, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को करीब 4:00 बजे मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष बिरजू कुमार ने की। इस दौरान ताजिया जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे गए तथा प्रशासन की ओर से जारी आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।