बालाघाट: नगर मुख्यालय में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
नगर मुख्यालय में शनिवार दोपहर लगभग 2:15 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज़ बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अचानक बदले मौसम ने गर्मी से परेशान लोगों को